मुगलसराय: मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान का चौथा दिन, फिर चला बुलडोजर
मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान का चौथा दिन सोमवार दोपहर 01 बजे से सख्ती के साथ शुरू हो गया। प्रशासन ने एक दिन की मोहलत खत्म होने के बाद दोबारा बुलडोजर चलाने का निर्णय लिया। रविवार को अतिक्रमणकारियों ने स्वयं कब्जा हटाने के लिए एक दिन का समय मांगा था, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई स्थगित कर दी थी। तय समयसीमा पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने फिर कार्यवाही किया।