भरतपुर: जाट समाज की हुंकार रैली आज, केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर तीन राज्यों के लोग जुटे
भरतपुर में आज जाट समाज की हुंकार रैली है। इसमें राजस्थान के अलावा हरियाणा, यूपी और दिल्ली से भी समाज के लोग पहुंच रहे हैं। रैली भरतपुर, धौलपुर व डीग जिले के जाटों को केंद्र में आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर है। सांसद हनुमान बेनीवाल सैकड़ों समर्थकों व गाड़ियों के साथ पहुंचे।