कोटवा: जसौलीपट्टी पुल के पास से शुक्रवार को कोटवा पुलिस ने एक युवक को ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है
जसौलीपट्टी पुल के पास से कोटवा पुलिस एक युवक को शुक्रवार एक ऑटोमेटिक पिस्टल व बाइक के साथ गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के कोरेगांव का राजेश यादव है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध स्थिति में पुल के पास खड़ा है। सत्यापन के लिए जब पुलिस पहुंची व युवक की तलाशी ली,तो पिस्टल बरामद हुआ,पूछताछ जारी है।