बाड़ी में काम करने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन संदिग्ध हिरासत में, उतई थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस अधिकारी ने शनिवार सुबह 11:30 बजे जानकारी देते हुए कहा कि युवक राजकुमार गुरुवार रात बिना बताए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया।