शाहपुर: शाहपुर में नोटिस के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया, प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटाए कब्जे, शहर में हड़कंप
Shahpur, Betul | May 10, 2026 रविवार सुबह 11 बजे शाहपुर शहर में नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से शहर के विभिन्न स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल देखने को मिला।