पीलीबंगा: पीबीएन नहर तट पर गूंजे जय झूलेलाल के जयकारे, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया सेसा पर्व
पीलीबंगा में इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से रविवार को पीबीएन नहर तट गूंज उठा। प्रवक्ता विजय ने आज सोमवार को बताया कि अवसर था अरोड़वंश समाज की ओर से आयोजित पावन ‘सेसा पर्व’ का, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सपरिवार भाग लेकर वरुण देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।