लालगंज: गंगहरा कलां गांव में घर के पास निकले दो विशालकाय सर्प, सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर सर्प को जंगल में छोड़ा
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव निवासी घनश्याम मौर्य के घर के पास रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे 6 फीट लंबा दो सर्प निकलने से हड़कंप मच गया। सर्प दिखाई देने के बाद परिवार में दहशत फैल गई। गृह स्वामी की सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र सूरज कुमार बिंद निवासी पतुलकी ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चला कर सर्प को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।