चौमूं: सामोद थाना पुलिस ने नींबू और बेर की खेती के बीच अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए 1510 गांजे के पौधे किए ज़ब्त
Chomu, Jaipur | Mar 29, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सामोद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। विजयसिंहपुरा बांसा गांव में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए 1510 गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। इन पौधों का कुल वजन करीब 30 किलोग्राम बताया गया है। वही जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।