बैकुंठपुर: एसडीएम अनिल कुमार ने दिव्या दुबौली के अल्ट्रासाउंड सेंटर में की औचक जांच, पुलिस टीम भी मौजूद
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में सोमवार को एसडीएम अनिल कुमार ने औचक जांच की। दस्तावेजों में गड़बड़ी और संदेहास्पद तथ्यों के आधार पर संचालक व टेक्नीशियन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसडीएम ने सेंटर की अनुज्ञप्ति, टेक्नीशियन की योग्यता समेत अन्य कागजातों की विस्तृत जांच का निर्देश दिया।