अनूपपुर: जिला पंचायत सीईओ ने नल जल तथा वाटरशेड योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत नल जल तथा वाटर शेड योजना के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश कुमार पांडेय वाटरशेड के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कोसरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उप यंत्री नीलिमा सिंह रहे।