बालाघाट: घर में फांसी पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक, पुलिस जांच में जुटी
भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलवा में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुशील राऊत (21 वर्ष) पिता राजकुमार राऊत, निवासी ग्राम कोलवा के रूप मे