फतुहा: फतुहा विधानसभा से चौथी बार महागठबंधन से डॉक्टर रामानंद यादव को मिला टिकट
Fatwah, Patna | Oct 11, 2025 फतुहा विधानसभा से चौथी बार महागठबंधन से डॉ रामानंद यादव को टिकट दिया गया है। डॉ रामानंद यादव पिछले तीन बार से भारी मतों से फतुहा से विजयी होते आ रहे हैं। टिकट मिलते ही डॉक्टर रामानंद यादव मौजीपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नामांकन के लिए 15 अक्टूबर को समय निर्धारित कर दिया है। पटना सदर राजद प्रखंड मनोज यादव ने यह जानकारी दिया है।