फतुहा: नदी थाना पुलिस ने फतेहजामपुर गांव से 12 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Oct 11, 2025 नदी थाना पुलिस ने फतेहजामपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धन्यवाद फतेह जमपुर गांव निवासी मंजीत कुमार और रवि कुमार है। इस संबंध में नदी थाना अध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। दोनों धंधेबाज एक ही घर में शराब रखकर बेचने का काम करता है।