फतुहा: मनोज कुमार का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Fatwah, Patna | Oct 11, 2025 फतुहा स्टेशन रोड निवासी मनोज कुमार का बीते मध्य रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया था।पोस्टमार्टम के बाद शव को स्टेशन रोड स्थित घर पर लाया गया वैसे ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक मनोज वार्ड पार्षद संजय कुमार उर्फ बिट्टू का बड़ा भाई है जो रिक्शा ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।