तमकुही राज: समउर बाजार से लगातार हो रही साइकिल चोरी, साइकिल चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक 11 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। जिसको लेकर यह कहा जा रहा कि बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार से लगातार सायकिल की चोरी हो रही, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस उसपर अंकुश नहीं लगा पा रही। समउर बाजार पुलिस चौकी पुलिस के कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे है। लोग सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल कर विरोध दर्ज करा रहे।