तमकुही राज: तमकुहीराज में भाजपा नेता संजय गुप्ता ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने की शिरकत
तमकुहीराज में भाजपा नेता संजय गुप्ता आयोजित होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि होली के त्यौहार को ईर्ष्या, द्वेष से मुक्त होने व आपसी एकता एवं समरसता का प्रतीक बताया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को आयोजक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।