तमकुही राज: तमकुहीराज में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, एक ट्रक में फंसे चालक व सह चालक को काटकर निकाला गया
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित गाजीपुर व्यपार कर वैरियर पर आगे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दुर्घटना में पीछे चल रहे ट्रक के चालक व सह चालक ट्रक का केविन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसी में फस गये।