तमकुही राज: गोड़ईता में साध्वी स्मिता दीदी से प्रभु श्रीराम की बाल लीला की कथा सुनकर श्रोताओं ने जय श्रीराम की जयघोष की
तमकुहीराज क्षेत्र के गांव गोड़ईता श्रीराम में संतौली बाबा के स्थान पर चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन अयोध्या धाम से पधारी कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने भगवान श्रीराम के बाल लीला का वर्णन किया। इस दौरान भक्त विभोर हो गए। और जय श्रीराम की जयघोष कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।