🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जनपद उन्नाव 🚨
28 नवंबर से रामलीला मैदान में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवाणी, देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे कथा का रसपान
उन्नाव। जनपद उन्नाव में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम होने जा रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि आगामी 28 नवंबर से 04 दिसंबर 2026 तक रामलीला मैदान, उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक श्रद्धालु महाराज श्री के श्रीमुख से भागवत कथा का श्रवण कर भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान की गंगा में गोते लगाएंगे।
28 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आईबीपी चौराहा स्थ�
Unnao, Unnao | Nov 23, 2026