कांके: रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नो इंट्री में प्रवेश करने वाले वाहन ज़ब्त, अभियान जारी
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2025 रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर नो इंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों को जब्त किया गया। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि मालगहक वाहन नो इंट्री में परिचालन कर रहें है। मिली सूचना के आधार पर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 35 मालवाहक वाहन को जब्त किया गया।