मऊरानीपुर: मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; बेटे की शादी दो महीने बाद होनी थी
झांसी के मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर रेवन गल्ला मंडी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में 55 वर्षीय गुलजारी की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के बेटे की दो महीने बाद शादी होनी थी। हादसे से परिवार में मातम पसरा है।