खुसरूपुर पुलिस ने गंगा घाट से नाव पर लोड 2000 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दो बाइक भी जब्त किया है।धंधेबाज दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी बबलू कुमार और बासटाल निवासी विकास कुमार है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अन्य धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।