बीदासर: सांडवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
Bidasar, Churu | Jul 2, 2025 बीदासर। सांडवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे सांडवा थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि 12 जून को थाने में दुष्कर्म के आरोप का मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान आरोपी राकेश पुत्र पन्नाराम जाट उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया गया है।