नासरीगंज: अहमदाबाद में सिलेंडर विस्फोट में रोहतास के धनावं गांव के पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल
नासरीगंज प्रखंड के धनावं गांव से बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे बेहद दुखद खबर सामने आई है। जीविकोपार्जन के लिए गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे एक परिवार पर गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। खाना बनाने के दौरान हुए सिलेंडर विस्फोट में झुलसने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल