ललितपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होने आए गुना निवासी दूल्हे के भाई सहित 4 युवक राजघाट नहर में डूबे, 2 की मौत
ललितपुर में आयोजित कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गुना मध्य प्रदेश निवासी प्रशांत रैकवार की बारात आई थी। जहां दूल्हे का छोटा भाई नीरज अपने दोस्त हनी आदि के साथ भी बारात में आए थे।रास्ते में राजघाट स्थित छोटी नहर में नहाते समय चार युवक डूब गए।जहां पानी में डूबे दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया।वही दो युवकों की मौत हो गई।