महरौनी: बंगरा में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को बानपुर पुलिस ने 52 ताश के पत्तों और लगभग ₹8050 की नगदी के साथ किया गिरफ्तार
थाना बानपुर पुलिस ने ग्राम बंगरा में जुआ खेलने के वायरल वीडियो मामले में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए बानपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी निवासी चार जुआरियों को लगभग 8050 रु की नगदी एवं 52 ताश के पत्तों के साथ रविवार रात्रि के समय गिरफ्तार किया था। उक्त आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत है कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।