अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन किया, राष्ट्रपति को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2025 पंचिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के विरुद्ध शनिवार को वाराणसी के जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद करने की मांग करते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग की।