सरैया: गोरीगामा डिह पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, 50 प्रतिशत हुआ मतदान
सरैया प्रखंड के गोरीगामा डिह पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव के दौरान मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई और लोगों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत में बुधवार दिन के 4:30 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ ।