Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image
image
image

जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बालक दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु सुपुर्द। आज दिनांक 18 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा पटना, बिहार निवासी दंपति श्री शशि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका कुमारी को बालक अनुज (नया नाम- शास्विक राज) को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई। दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 18 जून, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण तथा देश के भीतर कुल 47 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। उन्होंने आम नागरिकों से दत्तक ग्रहण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं पात्र बच्चों को परिवार प्रदान करने में सहयोग करने का आह्वान किया। दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अथवा निकटवर्ती दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है, जहां से दत्तक ग्रहण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा, श्री अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल कल्याण समिति, नवादा के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 18, 2026

MORE NEWS

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 38 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया।

जनसुनवाई के दौरान थाना मैसकौर अंतर्गत ग्राम विसिआईत निवासी राम स्वरूप दास द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी भूषण यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मोतनाजे निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा एल.पी.सी. (LPC) निर्गत कराने से संबंधित तथा थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम तुंगी निवासी सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में आयोजित हुई जनसुनवाई, जिला पदाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के अंतर्गत आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 38 शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया। जनसुनवाई के दौरान थाना मैसकौर अंतर्गत ग्राम विसिआईत निवासी राम स्वरूप दास द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने से संबंधित, थाना पकरीबरावां अंतर्गत ग्राम पकरीबरावां निवासी भूषण यादव द्वारा भूमि विवाद से संबंधित, थाना नारदीगंज अंतर्गत ग्राम मोतनाजे निवासी कृष्णा प्रसाद द्वारा एल.पी.सी. (LPC) निर्गत कराने से संबंधित तथा थाना हिसुआ अंतर्गत ग्राम तुंगी निवासी सुनील कुमार द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं जनसुनवाई में रखी गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर समाहर्ता तथा नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 19, 2026

रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा आज दिनांक 18 जून 2026 को जिला नियोजनालय, नवादा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन तथा सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। श्री निशांत कुमार एवं श्री कुंदन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन,नवादा, महिला आईटीआई, नवादा की उप-प्राचार्या सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्य एवं कर्मीगण, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति तथा अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, नवादा द्वारा आज दिनांक 18 जून 2026 को जिला नियोजनालय, नवादा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन तथा सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya) के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। श्री निशांत कुमार एवं श्री कुंदन कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। बिहार कौशल विकास मिशन के समन्वयक श्री संजय कुमार ने स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों से इन योजनाओं में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की अपील की। वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन,नवादा, महिला आईटीआई, नवादा की उप-प्राचार्या सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी आईटीआई के प्राचार्य एवं कर्मीगण, जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्थानीय उद्योगपति तथा अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 19, 2026

परीक्षा ख़त्म होने के बाद घर जाने की जल्दी वो एक परीक्षाथीं ही समझ सकता है. 
#bihar #nawada #examtime #ankitanand #viralnews

परीक्षा ख़त्म होने के बाद घर जाने की जल्दी वो एक परीक्षाथीं ही समझ सकता है. #bihar #nawada #examtime #ankitanand #viralnews

Nawada, Nawada | Jun 18, 2026

आपके शहर नवादा में भव्य शुभारंभ — अंशिका फर्नीचर 🏠✨

अब आपके सपनों का घर बनेगा और भी खूबसूरत!

अंशिका फर्नीचर में आपको हर तरह के मॉडर्न, स्टाइलिश और मजबूत फर्नीचर एक ही छत के नीचे उपलब्ध मिलेंगे।

🛋️ हमारे यहाँ उपलब्ध हैं:
✅ सोफा सेट (Sofa Set)
✅ बेड एवं डबल बेड (Bed)
✅ डाइनिंग टेबल सेट (Dining Table)
✅ अलमारी एवं वार्डरोब (Wardrobe)
✅ ड्रेसिंग टेबल (Dressing Table)
✅ सेंटर टेबल (Center Table)
✅ टीवी यूनिट (TV Cabinet)
✅ ऑफिस टेबल एवं चेयर (Office Furniture)
✅ कंप्यूटर टेबल (Computer Table)
✅ स्टडी टेबल (Study Table)
✅ प्लास्टिक एवं स्टील फर्नीचर
✅ मॉड्यूलर फर्नीचर
✅ कुर्सी, टेबल एवं स्टूल
✅ बच्चों के लिए स्टडी फर्नीचर
✅ शादी-विवाह एवं नए घर के लिए सम्पूर्ण फर्नीचर रेंज

🎯 विशेषताएँ:
✔️ आकर्षक डिज़ाइन
✔️ बेहतरीन क्वालिटी
✔️ उचित कीमत
✔️ टिकाऊ और मजबूत फर्नीचर
✔️ घर, ऑफिस एवं दुकान के लिए सभी प्रकार के फर्नीचर

📍 लोकेशन:
मोटी बीघा (नियर काली मंदिर), जल मंदिर रोड, नवादा। यह क्षेत्र नवादा में काली मंदिर और जल मंदिर रोड के आसपास स�

आपके शहर नवादा में भव्य शुभारंभ — अंशिका फर्नीचर 🏠✨ अब आपके सपनों का घर बनेगा और भी खूबसूरत! अंशिका फर्नीचर में आपको हर तरह के मॉडर्न, स्टाइलिश और मजबूत फर्नीचर एक ही छत के नीचे उपलब्ध मिलेंगे। 🛋️ हमारे यहाँ उपलब्ध हैं: ✅ सोफा सेट (Sofa Set) ✅ बेड एवं डबल बेड (Bed) ✅ डाइनिंग टेबल सेट (Dining Table) ✅ अलमारी एवं वार्डरोब (Wardrobe) ✅ ड्रेसिंग टेबल (Dressing Table) ✅ सेंटर टेबल (Center Table) ✅ टीवी यूनिट (TV Cabinet) ✅ ऑफिस टेबल एवं चेयर (Office Furniture) ✅ कंप्यूटर टेबल (Computer Table) ✅ स्टडी टेबल (Study Table) ✅ प्लास्टिक एवं स्टील फर्नीचर ✅ मॉड्यूलर फर्नीचर ✅ कुर्सी, टेबल एवं स्टूल ✅ बच्चों के लिए स्टडी फर्नीचर ✅ शादी-विवाह एवं नए घर के लिए सम्पूर्ण फर्नीचर रेंज 🎯 विशेषताएँ: ✔️ आकर्षक डिज़ाइन ✔️ बेहतरीन क्वालिटी ✔️ उचित कीमत ✔️ टिकाऊ और मजबूत फर्नीचर ✔️ घर, ऑफिस एवं दुकान के लिए सभी प्रकार के फर्नीचर 📍 लोकेशन: मोटी बीघा (नियर काली मंदिर), जल मंदिर रोड, नवादा। यह क्षेत्र नवादा में काली मंदिर और जल मंदिर रोड के आसपास स�

Nawada, Nawada | Jun 18, 2026

जिला पदाधिकारी द्वारा दंपति को बालक दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु सुपुर्द। आज दिनांक 18 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के द्वारा पटना, बिहार निवासी दंपति श्री शशि कुमार सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सारिका कुमारी को बालक अनुज (नया नाम- शास्विक राज) को दत्तक ग्रहण समिति, नवादा की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली, भारत सरकार के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण की गई। दत्तक ग्रहण उपरांत दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं संबंधित संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा श्री रीतेश कुमार ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नवादा से दिनांक 18 जून, 2026 तक कुल 14 बच्चों को अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण तथा देश के भीतर कुल 47 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवारों को सुपुर्द किया जा चुका है। उन्होंने आम नागरिकों से दत्तक ग्रहण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं पात्र बच्चों को परिवार प्रदान करने में सहयोग करने का आह्वान किया। दत्तक ग्रहण हेतु इच्छुक व्यक्ति भारत सरकार के मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अथवा निकटवर्ती दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, वीआईपी कॉलोनी, डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप, नवादा में संचालित है, जहां से दत्तक ग्रहण संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री रीतेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नवादा, श्री अमरेंद्र मेहता, बाल संरक्षण पदाधिकारी, श्री आदर्श निगम, प्रबंधक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल कल्याण समिति, नवादा के सदस्यगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट ! - Nawada News