आगर: प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 11 अप्रैल को जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक लेंगे
जिला जनसंपर्क कार्यालय से गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक 11 अप्रैल को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी