टिब्बी: राजयोग से सशक्त बनेगा समाज: टिब्बी में नशामुक्ति रथ यात्रा के जरिए विद्यार्थियों को दी गई नई राह
टिब्बी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से पांचवें दिन नशामुक्ति रथ यात्रा के च़ंदूरवाली, सुरेवाला और गोल्डन हिल्स स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रेरणादायक लघु फिल्में दिखाई गईं, जिन्हें देखकर विद्यार्थियों ने व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लिया