मुगलसराय: कांग्रेस ने मनाया बापू व शास्त्री जी की जयंती, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज
कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूपी कांग्रेस महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने अमन-चैन पर जोर दिया, जबकि जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने की बात कही।