नासरीगंज: पुलिस ने नर कच्छवां बाजार से लूट की योजना बनाते तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए हथियार व कारतूस
कच्छवां थानाक्षेत्र के कच्छवां बाजार स्थित मां काली मंदिर के निकट से पुलिस ने बड़ी लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किये गये हैं। वहीं पुलिस ने इनकी हीरो स्ट्रीम बाइक नंबर बीआर-24एएच/3770 भी जब्त कर ली है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के दो अन्य साथी पुलिस प्रशासन के आने की भनक लगते ही