खाजूवाला: पुलिसकर्मी के घर में घुसे चोर, लाखों का सोना, चांदी और नगदी चुराकर हुए फरार
खाजूवाला कस्बे के तावणिया कॉलोनी क्षेत्र में चोरों ने पुलिस विभाग में तैनात एक पुलिस कर्मी के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार खाजूवाला थाने में ड्राइवर के पद पर कार्यरत मुकेश गोदारा के मकान में चोरों ने उस समय सेंध लगाई, जब पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। उस दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।