लोहरदगा: धूल, शोर व अनदेखी में घिरा बसारडीह अस्पताल, बड़कीचॉपी-हेसल मार्ग के ट्रकों ने मरीजों की सेहत पर डाला असर #jansamasya
लोहरदगा जिला के बसारडीह इलाके में स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित अस्पताल इन दिनों गंभीर परेशानियों का सामना कर रहा है। शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. एम. कुमार, भर्ती मरीज संजय कुमार और नर्स प्रभा कुमारी ने बताया कि अस्पताल के सामने से गुजरने वाले बॉक्साइट लोडेड भारी वाहनों के कारण ना केवल मरीजों को असुविधा हो रही है।