गौरीगंज: सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो शेयर करना बना शौक, नितिन माफिया ने शेयर की अवैध असलहे की फोटो
पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना युवाओ का शौक बन गया है। गौरीगंज थाना क्षेत्र के पहाड़गंज में एक युवक ने अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा है कि नितिन माफिया। जोकि रविवार दोपहर करीब 12 बजे फोटो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।