हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में शादी में शामिल होने आई महिला के बैग से लाखों के जेवरात हुए गायब
कस्बे के बांकी मार्ग में मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने आई महिला के बैग से टप्पेबाजों ने लाखो कीमत के सोने के जेवरात पार कर दिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी रबली सिंह अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने 22 नवंबर को कस्बे के बांकी मार्ग में आई थी। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया