दनियावां: चाउमिन खाने के दौरान विवाद, गोली मारने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Daniawan, Patna | Feb 17, 2025 शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ शहीद स्मारक के पास चौमीन खाने के विवाद में दोस्तों ने तोप निवासी आकाश कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही शाहजहांपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल के बताए गये सूचना पर पुलिस ने गोली मारने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया