कोडरमा: नलवा गांव में दबंगों द्वारा आदिवासी परिवार की ज़मीन पर कब्ज़े का प्रयास, उपायुक्त से न्याय की गुहार
जिले के डोमचांच प्रखंड के ढोढाकोला पंचायत अंतर्गत नलवा गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार के लोगों ने वन अधिकार के तहत मिले वन भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने के प्रयास को लेकर उपायुक्त को दिया आवेदन। उपायुक्त से गुहार लगाने पहुंचे आदिवासी परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के पांच परिवार को भू दान के तहत जमीन मिला था।