कोडरमा: क्षत्रिय भवन में उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा प्रक्षेत्र की बैठक में कई निर्णय लिए गए
आज उतरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के अंतर्गत कोडरमा प्रक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक क्षत्रिय भवन के प्रधान कार्यालय कोडरमा में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रक्षेत्र के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन प्रक्षेत्र के सचिव विनोद सिंह ने किया। इस बैठक में प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा के महासचिव दिनेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।