कोडरमा: राजगीर स्पेशल ट्रेन में चेकिंग के दौरान आरपीएफ कोडरमा ने संदिग्ध बैग से शराब बरामद की
राजगीर स्पेशल में प्रतिबंधित सामानों की रोकथाम हेतु निगरानी कर रहे थे। उक्त गाड़ी जब कोडरमा-गझंडी स्टेशन के मध्य पहुंची तो छानबीन में गाड़ी के जनरल कोच सं0 EC121136 में शौचालय के पास एक काला व एक ग्रे रंग का पिठू बैग रखा हुआ पाया गया। आसपास बैठे यात्रियों से उक्त दोनो बैग के बाबत पूछताछ किया गया तो किसी ने भी अपना होने का दावा पेश नही किया।