कोडरमा: लारियाडीह पंचायत में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन, बैंक अधिकारी ने बैंकिंग और बीमा को लेकर किया जागरूक
लारियाडीह पंचायत में वित्तीय समावेशन अभियान के तहत बैंकिंग एवं बीमा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंजाब नेशनल बैंक, झुमरी तिलैया शाखा के सहयोग से एलडीएम श्री विमलकांत झा के मार्गदर्शन एवं CFL जिला प्रभारी श्री अमन दीप गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ.