कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया के शिविर में 114 लोगों को मिली आंखों की रोशनी, लौटे घर
जिला प्रशासन कोडरमा एवं इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित लाईफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 11 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक कोडरमा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में जिले के हजारों लोग विभिन्न रोगों के इलाज एवं जांच का लाभ ले रहे हैं।