मुज़फ्फरनगर: सर्राफा बाजार में सरदार बलविंदर सिंह व ज्ञानी गुरबचन सिंह का जिला एकीकरण समिति में सदस्य बनने पर व्यापारियों ने दी बधाई
शनिवार को सर्राफा बाजार में सरदार बलविंदर सिंह एवं ज्ञानी गुरबचन सिंह का जिला एकीकरण समिति में सदस्य बनने पर व्यापारियों ने स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल के द्वारा दोनों पदाधिकारी का पटका पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।