मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय कार्यकर्ताओं के द्वारा वैलेंटाइन डे को लेकर किया लठ पूजन
शनिवार की दोपहर को प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय पर कार्यकर्ताओ के द्वारा वैलेंटाइन डे को लेकर लठ पूजन किया गया। इस अवसर पर क्रांति सेना की महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि वैलेंटाइन डे के नाम पर हिंदू सभ्यता को खत्म किया जा रहा है। वैलेंटाइन डे के दिन किसी भी रेस्टोरेंट पर प्रेमी जोड़ा मिला तो उसको सबक सिखाया जाएगा।