मुज़फ्फरनगर: चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर रालोद नेताओं ने टाउन हॉल परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शुक्रवार को टाउन हॉल परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद नेताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। जहां पर जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है। जिस कारण किसानों काफी उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि वह भारत रत्न के हकदार थे।