तोपचांची: झारखंड युवा साथी संगठन की तोपचांची झील में हुई बैठक, समाज के कुरीतियों को दूर करने को लेकर हुई चर्चा
झारखंड युवा साथी संगठन के धनबाद जिले के दर्जनों लोगों की तोपचांची झील में रविवार को बैठक हुई ।बैठक में संगठन को पूरे झारखंड में विस्तार करने ,अधिक से अधिक लोगों को झारखंड युवा साथी संगठन के साथ जोड़ने, गरीब लोगों की मदद करने व समाज की कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की गई ।