तोपचांची: मदेयडीह जीटी रोड के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, कार चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
तोपचांची थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदेयडीह जीटी रोड के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को अस्पताल भेजकर कार को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।