अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा टीम ने महाराज छत्रसाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पिछोर- विजयादशमी के पावन पर्व पर नगर के कॉलेज चौराहा स्थित बुंदेलखंड केसरी वीर शिरोमणि महाराज छत्रसाल जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की युवा टीम पिछोर द्वारा किया गया।
युवा टीम ने प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर महाराज छत्रसाल के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में युवा टीम के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, शिवा राजा परमार, कीर्ति ठाकुर, सतेंद्र सेंगर पत्रकार, ऋषि राजा, ऋषभ राजा, साहिल राजा, हर्ष राजा, शिवेंद्र राजा, नंदू राजा, कुंवर जी, आदर्श राजा, राहुल बनाफर, अमित राजा, संदीप ठाकुर, इलू राजा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।