*जानकारी छिपाई तो होगी बड़ी कार्रवाई, प्रशासन के सख्त निर्देश*
खनियांधाना। ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा में 6 साल के विकास कार्यों की जानकारी न देना अब सचिव पर भारी पड़ सकता है। RTI कार्यकर्ता सुनील लोधी की शिकायत पर प्रथम अपीलीय अधिकारी जनपद पंचायत ने सख्त आदेश जारी किया है।
आदेश में कहा है - पंचायत में आया एक-एक पैसा, मस्टररोल, MB, भुगतान की पूरी जानकारी जनता को बतानी होगी। जानकारी छिपाना RTI अधिनियम 2005 का उल्लंघन है।
प्रशासन ने साफ किया है, तय समय में जानकारी नहीं दी तो लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माना और बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। अब पंचायत का पूरा हिसाब जनता के सामने आएगा।